April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

थाना हनुमानताल अंतर्गत हुई नकबजनी का खुलासा

3 नकबजन गिरफ्तार, चुराये हुये सोने के जेवर वजनी 11 तोला 08 ग्राम एवं चांदी के जेवर वजनी 1 किलो 313 ग्राम कुल कीमती लगभग 19 लाख 77 हजार रूपये के जप्त*

*अपराध जिसमें गिरफ्तारी हुई- अपराध क्रमांक 161/26 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस*

*नाम पता गिरफ्तार आरोपीयान -*
1-सोयल उर्फ तिलकधारी चौधरी पिता प्रदीप उर्फ पंचम चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी सुरेश नाटी के घर के सामने आशा बाई का किराये का मकान टेडीनीम हनुमानताल,
2- विमल चौधरी पिता रामसजीवन चौधरी उम्र 47 वर्ष निवासी बाबा टोला जानकी दास मंदिर पुल के पास थाना हनुमानताल,
3- शिवम उर्फ सिब्बू पिता मल्लू चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी राजाराम वकील के घर के पास थाना हनुमाताल जिला जबलपुर

       पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
      आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी हनुमानताल श्री सुभाष चंद्र बघेल के नेतृत्व में थाना हनुमानताल की गठित टीम द्वारा 3 नकबजनों को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कुल कीमती लगभग  19 लाख 77 हजार रूपये जप्त किये गये है।  

*घटना का विवरण-*       थाना हनुमानताल में दिनांक 9-3-26 को श्रीमति गीताजंली सतनामी उम्र 30 वर्ष निवासी न्यू मंगलधाम सोसायटी नागपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि थाना हनुमानताल क्षेत्र स्थित बाबा टोला ठक्कर ग्राम रविदास मंदिर के पास में उसका मायका है दिनंाक 7-1-26 को उसके भाई पवन सतनामी की मृत्यु होने से अपने मायके आई है दिनांक 8-3-26 की रात लगभग 8 बजे वह अपनी मॉ सुषमा सतनामी, भाई कुंदन सतनामी, बड़ी मॉ लक्ष्मी सतनामी के साथ रंाझी अपनी नानी के यहां गयी थी उसकी मॉ एवं भाई कुंदन रात में रूक गये थे वह अपनी बड़ी मॉ लक्ष्मी सतनामी एवं चचेरे भाई भास्कर के साथ अपने मायके वाले घर आ गयी थी फिर बड़ी मम्मी के घर चली गई थी सुबह लगभग 8 बजे मम्मी वाले घर में आकर देखी मकान में लगा ताला टूटा था बाउण्ड्री के गेट ताला खोलकर अंदर जाकर देखी दोनों आलमारियों के ताले टूटे हुये थे सामान बिखरा हुआ था, उसने घटना की सूचना मॉ एवं भाई को दी जो आकर देखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी नहीं थे। कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुसकर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

      गठित टीम के द्वारा घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर करोंदानाला अधारताल में दबिश देते हुये संदेही सोयल उर्फ तिलकधारी चौधरी पिता प्रदीप उर्फ पंचम चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी सुरेश नाटी के घर के सामने आशा बाई का किराये का मकान टेडीनीम हनुमानताल को अभिरक्षा में लिया गया जिसे थाना लाकर सघन पूछताछ करने पर अपने साथी विमल चौधरी निवासी बाबा टोला एवं शिवम उर्फ सिब्बू निवासी हनुमानताल के साथ मिलकर बाबा टोला ठक्कर ग्राम रविदास मंदिर के पास मकान में चोरी करना स्वीकार किया तथा चुराये हुये सोने चांदी के जेबर एवं नगदी तीनों आपस में बांट लेना बताया, आरोपी सोयल की निशादेही पर विमल चौधरी पिता रामसजीवन चौधरी उम्र 47 वर्ष निवासी बाबा टोला जानकी दास मंदिर पुल के पास थाना हनुमानताल तथा शिवम उर्फ सिब्बू पिता मल्लू चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी राजाराम वकील के घर के पास थाना हनुमाताल को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर तीनों ने मिलकर चोरी करना स्वीकार किये। आरोपी सोयल उर्फ तिलकधारी चौधरी के कब्जे से सोने जैसी धातु के 2 जोड़ी का कंगन, पांचाली मंगलसूत्र जो काले मोती की माला से गुथा हुआ, मंगलसूत्र जिसमें काले मोती की माला से गुथा हुआ जिमसे 6 नग सोने की गुरिया लगे हुये, 4 नग लोंग, 2 नग जेंट्स अंगूठी, 1 नग माथे की बिंदिया, 2 जोड़ी झुमकी (एक जोड़ी छोटी एक जोड़ी बड़ी), 1 जोड़ी टाप्स, 1 लेडिस अंगूठी, 2 चैन तथा चांदी की गणेश जी, लक्ष्मी जी की मूर्ति, 4 नग संतान सातें की चूड़ी, 2 जोड़ी पायल, 3 जोड़ी घुंघरू लगी हुयी पायल, 2 नग पैर के अंगूठे की बिछिया, 4 जोड़ी बिछिया, 2 नग हाथ की मेंहदी जप्त की गई तथा आरोपी शिवम उर्फ शिब्बू के कब्जे से चांदी के 4 नग खुसना, 1 जोड़ी  बाजूबंद, 1 जोड़ी पैर की मेंहदी एवं आरोपी विमल चौधरी के कब्जे से चांदी का 1 नग ब्रेसलेट, 1 जोड़ी कंगन, 1 फुल करधन, 1 नग बिछिया जिसमें चैन लगी हुयी जप्त करते हुये तीनों आरोपियों की प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल निरूद्ध किया गया।

*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपियों को गिरफ्तार कर नगबजनी का खुलासा करते हुये चोरी गया मशरुका जप्त करने मे थाना प्रभारी हनुमानताल श्री सुभाषचंद्र बघेल, उप निरीक्षक रविन्द्र डुडवा, उप निरीक्षक महेन्द्र बेन, उप निरीक्षक राजेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सादिक अली, अजय डबराल, वीरेन्द्र, आरक्षक ब्रजेश त्रिपाठी, महेन्द्र पाल, आदिल, महिला आरक्षक दीक्षा पाण्डे, शिवानी, नंदनी की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

विरासत सहेजेगा जबलपुर, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ से महकेगी महाराजपुर की ऐतिहासिक बावली

Newsdesk

घरों का पानी घर में, शहर का पानी शहर में जल संरक्षण के लिए निगमायुक्त की मुहिम तेज

Newsdesk

डिजिटल जबलपुर
11 वीं के छात्र अभिवीर ने बनाया ’महापौर हेल्पलाइन’ एप, नगर निगम को सौंपा निःशुल्क उपहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading