April 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केंट विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो की हुई विस्तृत समीक्षा

जबलपुर। केंट विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिए आने वाले दिन सुखद और सुविधाओं से भरपूर होने वाले हैं। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने विस्तृत समीक्षा के दौरान बताया कि विधानसभा क्षेत्र में गर्मी के मौसम में जल संकट को रोकना और आगामी मानसून के दौरान जलप्लावन की समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में कार्यवाही की जा रही है, जो प्रगति पर है।

*गर्मी में नहीं होगा जल संकट’हर घर जल’ का संकल्प*

समीक्षा बैठक के दौरान विधायक रोहाणी ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में किसी भी नागरिक को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने जल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पाइप लाइन के विस्तार और मरम्मत का कार्य समय सीमा में पूरा हो। जरूरत पड़ने पर टैंकरों और वैकल्पिक स्रोतों की व्यवस्था अभी से सुनिश्चित की जाए। क्षेत्र के सभी नलकूपों और जल भंडारण प्रणालियों की स्थिति दुरुस्त रखी जाए।

*सड़कों और नालियों का कायाकल्प*

विधायक श्री रोहाणी ने क्षेत्र में सड़कों के जाल और नाला-नालियों के निर्माण कार्यों पर भी गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि “विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सड़क निर्माण खराब सड़कों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ नई सड़कों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जलप्लावन की पुरानी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए नालियों की सफाई और बड़े नालों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि मानसून में जलभराव न हो। बैठक में निगमाध्यक्ष रिंकू विज, केंट विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षद, क्षेत्रीय नागरिकों के अलावा निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के साथ अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

‘बाबरी बनाने वालों के साथ गठबंधन से बेहतर 20 साल विपक्ष में बैठना पसंद’, हुमायूं कबीर विवाद पर अमित शाह की दो टूक

Newsdesk

150 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए, 25 लाख की संपत्ति बरामद

Newsdesk

महिला ने मिर्ची झोंकी, साथी ने मार दी गोलीपाटन थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद ने लिया हिंसक रूप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading