29.4 C
Jabalpur
March 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जुए के फड़ पर छापा, 11 जुआडी गिरफ्तारनगद 40 हजार 500 रूपये, 11 मोबाइल जप्त

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पाटन लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना शहपुरा की टीम द्वारा 11 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 40 हजार 500 रूपये तथा 11 मोबाइल जप्त किये गये है। थाना प्रभारी शहपुरा प्रवीण धुर्वे ने बताया कि दिनांक 15-3-26 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गौशाला के पीछे भाई जान के खेत ग्राम फुलर में बनी टपरिया में बिजली बल्व के उजाले में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, ग्राम फुलर में भाईजान के खेत में बनी टपरिया में बिजली बल्व के उजाले में जुआड़ी ताश पत्तोें पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नामथाना घमापुर एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त कार्यवाही

आरोपी से 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
        आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया, डीएसपी क्राईम उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में थाना घमापुर एवं क्राईम ब्रांच  की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 पिस्टल एवं  1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।
        थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम ने बताया कि दिनंाक 14-03-26 को क्राइ्रम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मंगल पराग ग्राउण्ड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है जो सफेद काली छींट वाली शर्ट एवं नीले रंग का पेंट पहने हैं जो कोई घटना करने अथवा पिस्टल बेचने हेतु कमर में खोसे है, सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्रांच की सयंुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति मंगल पराग ग्राउण्ड में जामुन के पेड़ के नीचे बैठा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम अभय वर्मा पिता सरोज वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी हनुमान टोरिया कांचघर बताया, तलाशी लेने पर कमर में दाहिने तरफ एक पिस्टल खोसे मिला, मैगजीन चैक करने पर 1 कारतूस लोड पाया गया, आरोपी के कब्जे से 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा  25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम तथा क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, आरक्षक प्रदीप टेकाम, राजेश मात्रे, राजेश मित्रा, इंद्रजीत यादव की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

बरेला में घरेलू गैस सिलेंडर से वाहनों में हो रही थी अवैध रिफिलिंग, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

Newsdesk

जमीन विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पनागर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

Newsdesk

भट्टा मैदान से पांच भैंसें लोडिंग वाहन में भरकर ले जा रहे थे आरोपी, मोहल्ले वालों की सतर्कता से नाकाम हुई चोरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading