May 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

डॉ. हेडगेवार का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक जागरण के लिए समर्पित: केशव प्रसाद मौर्य



लखनऊ, 19 मार्च । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशवराव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, 7-कालिदास मार्ग पर डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक जागरण के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार के विचार और उनके द्वारा स्थापित मूल्यों ने देश में राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का कार्य किया है। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, समरसता और राष्ट्रहित की भावना से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

डिप्टी सीएम ने कहा कि डॉ. हेडगेवार के सिद्धांतों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संगठन की शक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

मौर्य ने कहा कि सरकार समावेशी विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, जिससे हर वर्ग को समान अवसर मिल सके और प्रदेश के साथ-साथ देश भी प्रगति के नए आयाम स्थापित कर सके।

अन्य ख़बरें

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालयों को दिया शोध और स्टार्टअप को बढ़ावा देने का निर्देश

Newsdesk

यूपी में कुदरत का सुखद करिश्मा, महिला ने पांच दिन में चार बच्चों को दिया जन्म

Newsdesk

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 161 अंक फिसला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading