29.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय परसवाडा में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ


बालाघाट जिले के परसवाड़ा स्थित सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विद्यालय से 5 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले अभिभावकों के बच्चों के लिए KG-1 एवं कक्षा पहली में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। KG-1 में प्रवेश के लिए आयु सीमा 4 वर्ष से 5 वर्ष 6 माह (31 जुलाई 2026 तक) निर्धारित की गई है, जबकि कक्षा पहली में प्रवेश के लिए आयु सीमा 6 वर्ष से 7 वर्ष 6 माह (30 सितंबर 2026 तक) तय की गई है।

प्रवेश के इच्छुक अभिभावक 18 मार्च 2026 से विद्यालय कार्यालय समय में आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र प्राप्त करने से पूर्व स्थायी निवास प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यदि आवेदन में दी गई जानकारी त्रुटिपूर्ण या भ्रामक पाई जाती है, तो संबंधित अभ्यर्थी का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही, आवेदन की संख्या अधिक होने की स्थिति में चयन प्रक्रिया लॉटरी प्रणाली के माध्यम से की जाएगी। प्राचार्य, सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परसवाड़ा ने पात्र अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

विनोबा भावे सबस्टेशन के विस्तार एवं उन्नयन का कार्य शीघ्र पूरा करें : तिवारी

Newsdesk

उमरिया में मिला नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी

Newsdesk

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, देशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading