शहडोल 17 मार्च 2026- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में ब्लॉक बुढ़ार के नवांकुर संस्था मां शैलपुत्री फाउंडेशन द्वारा जैतपुर सेक्टर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जैतपुर के सभागार में ग्राम स्तर पर कार्यरत समस्त प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों की कार्यक्षमता बढ़ाने, ग्राम विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जन अभियान परिषद की योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशक्षण कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय ने जन अभियान परिषद के बारे में, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और जनकल्याण,एमआईएस में डाटा फीट करने जैसे जुड़े अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण में परामर्शदाता चंदशेखर वर्मा एवं कैलाश पाण्डेय ने अपने-अपने क्षेत्रों में परिषद की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने एवं ग्राम विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया एवं प्रशिक्षार्थियो को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती दुर्गा सिंह, श्रीमती गीता सिंह, श्री अर्जुन सोनी, श्री नवांकुर संस्था के पारसमणि सिंह, श्री जगदीश रजक, श्री प्रशान्त त्रिपाठी, सुशील सिंह एवं प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्था के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।


