छपारा- हर साल की तरह इस साल भी ईद -उल -फितर का पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया 21 मार्च को 9:30 बजे बड़ी जमा मस्जिद और ईदगाह में ईद उल फितर की नवाज अदा की गई जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर ईद उल फितर की नमाज अदा किया हाफिज जाकिर हुसैन रामपुरी साहब ने मुल्क के लोगों की कामयाबी के लिए ओर हिंदुस्तान में अमनो अमान कायम रहे दुआ की गई ईदगाह में अल्लामा मौलाना साकिर हुसैन अशरफी साहब और बड़ी जामा मस्जिद में हाफिज जाकिर हुसैन रामपुरी द्वारा ईद की नवाज पढ़ाई गई ईद उल फितर की नमाज में बड़ी संख्या में शहर छपारा और अतराफ के लोग उपस्थित हुए सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती निशा सुरेश पटेल उपाध्यक्ष शिवाकांत सिंह पार्षद धर्मेंद्र जैन सुरेश पटेल बड़ी जामा मस्जिद पहुंचे जहा सभी को ईद उल फितर की मुबारकबाद दिया इस अवसर पर राजस्व विभाग के अधिकारी और पुलिस विभाग सब इंस्पेक्टर पुलिसकर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।


