33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने के रिकॉर्ड पर सम्राट चौधरी और संजय सरावगी ने दी बधाई



पटना, 22 मार्च भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बनने के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें बधाई दी है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि है। प्रधानमंत्री का यह अनुभव, निरंतरता और उनके लिए जनता के अटूट समर्थन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 8,931 दिनों तक सरकार के प्रमुख के रूप में कार्य करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता का अटूट विश्वास, जनता का स्नेह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनता के लिए समर्पण और निरंतर सेवा भाव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और आने वाले समय में विश्व महाशक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है।

इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने बिहार दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहारवासियों के लिए दिए गए प्रेरणादायी संदेश के लिए भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामाजिक न्याय, सुशासन और बुनियादी ढांचे के सशक्तिकरण के साथ बिहार आगे बढ़ता रहेगा।”

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी के 8,931 दिनों का सार्वजनिक जीवन अदम्य इच्छाशक्ति, कठोर परिश्रम, तपस्या और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनका जीवन ‘निष्काम कर्मयोग’ की सच्ची परिभाषा प्रस्तुत करता है, जहां प्रत्येक क्षण और प्रत्येक निर्णय राष्ट्रहित को समर्पित रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली अद्वितीय है, वे निरंतर 18-18 घंटे कार्य करते हुए देश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में जुटे रहते हैं। सीमित संसाधनों से उठकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचना और फिर उसी ऊर्जा के साथ देशसेवा में निरंतर लगे रहना, यह उनके असाधारण व्यक्तित्व और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उनका नेतृत्व न केवल निर्णायक है, बल्कि संवेदनशील भी है, जो गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के दर्द को समझता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने राज्य के करोड़ों गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के जीवन में ठोस परिवर्तन लाया है। सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 8,931 दिनों का समर्पित सार्वजनिक जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका तप, त्याग और परिश्रम आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

अन्य ख़बरें

81 हजार से अधिक पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया में समयबद्ध चयन सुनिश्चित करें: सीएम योगी

Newsdesk

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने एसआईआर में कमजोर वर्गों के वोटों की रक्षा के लिए कार्य योजना तैयार की

Newsdesk

वैश्विक संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित निकला तेल टैंकर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading