33.5 C
Jabalpur
March 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

TET परीक्षा के विरोध में शिक्षकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


छपारा -: पूरे प्रदेश में शिक्षकों के लिए ली जाने वाली TET परीक्षा के विरोध में व्याप्त आक्रोश एवं विरोध की लहर के अविरल क्रम में दिनांक 23 मार्च को विकासखंड के 350 से 400 शिक्षकों ने तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर तहसीलदार महोदय को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षामंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
          1 सितंबर 2025 को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले एवं निर्देश के पश्चात अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर TET परीक्षा के विरोध लगातार आंदोलन जारी हैं। प्रदेश के प्रत्येक विकासखण्ड में ऐसे ही ज्ञापन सौंपे गये है और इसके अगले क्रम में दिनांक 24 मार्च को जिला मुख्यालयों में ज्ञापन सौंपा जायेगा।
         प्रदेश के सभी शिक्षक संघों ने कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान एवं अगुवाई में एक बैनर तले आकर विभिन्नता को एकता में बदलकर इस मुहिम को गति दी है। इसी क्रम में 23 मार्च को विकासखंड के 350 से 400 शिक्षकों ने तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर तहसीलदार महोदय को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षामंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने ज्ञापन में दिए गए बिंदुओं एवं याचिका पर सकारात्मक एवं संतोषप्रद कार्यवाही कर पूर्व से नियुक्त शिक्षकों के दौरान TET परीक्षा की अनिवार्यता को रद्द नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन की बात की। संयुक्त मोर्चा छपारा

अन्य ख़बरें

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत “जल शक्ति से नव-भक्ति” कार्यक्रम सम्पन्न

Newsdesk

स्वयंसेवक शोधछात्रों ने दोषी प्रोफेसरों पर एफआईआर दर्ज करने राष्ट्रपति मुर्मू प्रधानमंत्री मोदी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री मोहन यादव से लगाईं गुहार

Newsdesk

सुष्मिता सेन के करकमलों से अध्यक्षा शशि दुहन ने ग्रहण किया सम्मान, 2006 से कोयलांचल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading