31.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विधायक से मिले मिनी ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ी एवं कोच, जताया आभार


मिनी ब्राजील ग्राम विचारपुर में बनेगा फुटबाल स्टेडियम
शहडोल 23 मार्च 2026- विधायक विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह के निवास पहुंचकर मिनी ब्राजील ग्राम विचारपुर के फुटबाल खिलाड़ियो एवं कोचो ने मुलाकात कर ग्राम विचारपुर में 5.10 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले फुटबाल स्टेडियम हेतु आभार जताया। 
         विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियो की प्रतिभा निखारने के लिए संकल्पित है।  ग्राम विचारपुर में फुटबाल स्टेडियम बनने से यहां के फुटबॉल खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि विचारपुर के खिलाड़ियों के जुनून, हुनर और फुटबॉल के प्रति समर्पण से ही “मिनी ब्राजील” के नाम से अपनी पहचान देश एवं विदेश में बनाई है, जो शहडोल जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियो एवं कोचो को उज्जवल भविष्य की काॅमना कर बधाई भी दी।
    सहायक संचालक खेल एवं फुटबॉल कोच रईस अहमद ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं कल्याण युवा विभाग के द्वारा मिनी ब्राजील में फुटबॉल स्टेडियम हेतु 5.10 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि इस राशि से फुटबाल मैदान, बाउण्ड्रीबॉल, चेंजिग रूम, आफिशियल रूम, पवेलियन निर्माण जैसे अन्य कार्यों का विस्तार किया जाएगा।
     इस अवसर पर कोच अजय सोंधिया, अनिल सिंह, कुमारी यशोदा सिंह, लक्ष्मी सहीस, सीताराम सहिस शंकर दाहिया, नरेश कुंडे, निलेद्र कुंडे, रहीम खान, सूरज सिंह, शैलेंद्र सिंह, पारस सिंह एवं ग्रामवासी मौजूद रहें।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक ऑनलाइन बातचीत और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप, निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading