27.5 C
Jabalpur
March 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

डोला सेक्टर में ग्रेजुएशन समारोह व विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहल


राजनगर।डोला सेक्टर अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में 24 मार्च 2026 को ग्रेजुएशन समारोह एवं विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद परस्ते एवं परियोजना अधिकारी सीमा गाजू के मार्गदर्शन में तथा सेक्टर पर्यवेक्षक सीमा सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के महत्व को अभिभावकों तक पहुंचाना तथा बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा (प्री-स्कूल एजुकेशन) दी जाती है, जिससे उन्हें विद्यालय में प्रवेश के समय किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
समारोह के दौरान 6 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जो उनके औपचारिक शिक्षा की शुरुआत का प्रतीक है। बच्चों में इस अवसर पर खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में अभिभावकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति रही। उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

अन्य ख़बरें

सुष्मिता सेन के करकमलों से अध्यक्षा शशि दुहन ने ग्रहण किया सम्मान, 2006 से कोयलांचल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान

Newsdesk

मैहर में कृषि उद्यमियों की वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन संपन्न

Newsdesk

मनाया गया विश्व जल दिवस
बालाघाट,प्रदेश और देश मे जल की स्थिति को देखकर जल संरक्षण पर दिए जोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading