26.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कमिश्नर ने तहसील कार्यालय सोहागपुर का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणो के निराकरण के दिए निर्देश


शहडोल 25 मार्च 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने  आज तहसील कार्यालय सोहागपुर का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान एसडीएम को निर्देश दिए कि तहसील न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरणो का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें एवं न्यायालय में राजस्व प्रकरण लंबित न रहेे सुनिश्चित किया जाए।
कमिश्नर ने सायबर तहसील के लंबित प्रकरणो के निराकरण की स्थिति में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सायबर तहसील के जो भी प्रकरण लंबित है उनका निराकरण जल्द से जल्द कराएं। कमिश्नर ने फौती नामातंरण, आरसीएमएस, बंटवारा, राजस्व दायरा पंजी, सहित अन्य लंबित प्रकरणो के निराकरण की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त कर निराकरण करते हुए पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को  दिए।
      निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, तहसीलदार श्रीमती भावना डेहरिया, संभागीय सलाहकार श्री उपेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

अन्य ख़बरें

केतन अग्रवाल हत्याकांड: 5053 पन्नों की चार्जशीट में साजिश का पूरा ब्योरा

Newsdesk

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading