34.7 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीप्रादेशिक

यूपी में सामूहिक विवाह का एक बड़ा कार्यक्रम 18 मार्च को

लखनऊ, 15 मार्च (आईएएनएस)| सामूहिक विवाह का एक बड़ा कार्यक्रम लखनऊ में 18 मार्च को आयोजित किया जाएगा, जिसमें गरीब परिवारों की 3,500 बेटियों की शादी कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अब तक राज्य में डेढ़ लाख से अधिक बेटियों का विवाह कराया है।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी स्वयं जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहेंगे।

लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई और बाराबंकी जिलों के गरीब परिवारों को इस वैवाहिक कार्यक्रम के लिए पंजीकृत किया गया है।

इस योजना के तहत, सरकार उन लोगों को 55,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है जो अपने घरों में विवाह करते हैं, ‘दिव्यांग’ के लिए 61,000 रुपये और आयोजन के लिए पंजीकरण करने वाली लड़कियों की शादी के लिए 75,000 रुपये देती है।

राज्य सरकार 18 मार्च के कार्यक्रम में 2.10 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

अतिरिक्त श्रम आयुक्त, बी.के. राय ने कहा कि मुख्यमंत्री की योजना राज्य के गरीब वर्गों को सीधे लाभ पहुंचा रही है।

अन्य ख़बरें

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

नगरीय निकायो में 15,16 एवं 18 जून को आयोजित होंगे जन कल्याण शिविर

Newsdesk

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता : नपाध्यक्ष

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading