April 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ड्यूटी के दौरान शहीद हुए प्रधान आरक्षक के परिवार को 1.10 करोड़ की सहायता


जबलपुर। कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए प्रधान आरक्षक स्व. अभिषेक शिंदे के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए एसबीआई बैंक ने पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 1 करोड़ 10 लाख रुपए का चेक सौंपा।

गुरुवार 26 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) की उपस्थिति में यह चेक दिवंगत आरक्षक की पत्नी श्रीमती प्रियंका शिंदे को सुपुर्द किया गया।

बताया गया कि प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे थाना लार्डगंज की चौकी यादव कॉलोनी में पदस्थ थे। 27 अगस्त 2025 की रात आरोपी को पकड़ने के दौरान अंधमूक बायपास के पास सर्विस रोड पर एक तेज रफ्तार बुलेरो वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक उन्हें टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था।

इस अवसर पर एसपी सम्पत उपाध्याय ने कहा कि पुलिस विभाग अपने हर कर्मचारी और उनके परिवार के साथ खड़ा है। यह आर्थिक सहायता शहीद के परिवार के लिए कठिन समय में सहारा बनेगी।

कार्यक्रम में एसबीआई बैंक के रीजन-2 सहायक महाप्रबंधक अमित भगत, भेड़ाघाट शाखा प्रबंधक नवीन जैन, मुख्य प्रबंधक राधेश्याम खेरडे, एफओएस अंकित जायसवाल, रक्षित निरीक्षक जयप्रकाश आर्य सहित परिजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मुख्यमंत्री छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलती रहेगी जेड प्लस सुरक्षा, बिहार गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Newsdesk

शादी का झांसा, शोषण और गर्भपात के आरोप, पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

Newsdesk

जिला, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही निष्पक्ष और कर्तव्यनिष्ठा के परिचायक – आम जनमानस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading