33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संकल्प से समाधान अभियान में शहडोल संभाग में 96 प्रतिशत आवेदनों का हुआ समाधान


शहडोल 26 मार्च 2026- राज्य शासन के निर्देशानुसार शहडोल संभाग में जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासकीय योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाने के उद्देश्य से संकल्प से समाधान अभियान के तहत क्लस्टर, जनपद स्तरों पर शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से संभाग में 167953 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 1,61,401 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। इस प्रकार संभाग का कुल निराकरण प्रतिशत 96 है।
संभाग में शहडोल जिला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.81 प्रतिशत निराकरण के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जिले में कुल 69,798 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 68,967 का निराकरण किया गया तथा 831 आवेदन लंबित हैं।
वहीं अनूपपुर जिला में 95.53 प्रतिशत निराकरण दर्ज किया गया है। यहां कुल 63,979 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 61,118 का निराकरण किया जा चुका है और 2,861 आवेदन लंबित हैं।
उमरिया जिला में 91.63 प्रतिशत निराकरण हुआ है। जिले में कुल 34,176 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 31,316 का निराकरण किया गया, जबकि 2,860 आवेदन लंबित हैं।

अन्य ख़बरें

भारत-वियतनाम के बीच डिजिटल पेमेंट सहयोग मजबूत करने के लिए आरबीआई और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने किया समझौता

Newsdesk

मध्य प्रदेश : उमरिया में सड़क हादसे में 4 की मौत, 41 घायल

Newsdesk

जबलपुर में निर्माण कार्य के दौरान मिला 12 किलो का जिंदा बम, जांच जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading