26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार : मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में छात्राओं ने मारी बाजी, 81.79 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण



पटना, 29 मार्च  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा फरवरी महीने में आयोजित मैट्रिक के परीक्षा परिणाम रविवार को जारी कर दिए गए। इस साल एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। इस साल प्रदेश में सर्वोत्तम अंक पाने वाली दो छात्राएं हैं। 

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने परीक्षा परिणाम जारी करते हुए सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। परीक्षा परिणाम का ब्योरा देते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस साल 15.10 लाख परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 12,35,743 परीक्षार्थियों ने सफलता पाई है।



उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। इस बार 6,01,390 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 6,34,353 छात्राएं पास हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस बार 81.79 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में सर्वोत्तम अंक पाने वालों में संयुक्त रूप से छात्राएं हैं। सिमतुल्ला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की समरीन परवीन ने 492 यानी करीब 98 प्रतिशत अंक लाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।



वहीं दूसरे नंबर पर बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना हैं, जिन्होंने 489 अंक (97.8 प्रतिशत) लाए हैं, जबकि तीसरे स्थान पर बक्सर की अनूपा कुमार और बेगूसराय के ओम कुमार हैं, जिनको 488 नंबर (97.6 प्रतिशत) अंक आए हैं। इस साल मैट्रिक में पहले पांच स्थान पर 13 परीक्षार्थी हैं, जबकि पहले 10 स्थानों में 139 परीक्षार्थी शामिल हैं।



परिणाम जारी करते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि बिहार ऐसा पहला राज्य है जहां मार्च महीने में ही मैट्रिक और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। बिहार सरकार ने टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया है। इसके अलावा पुरस्कार के तौर पर लैपटॉप, इनामी राशि और स्कॉलरशिप भी दी जाती है। इस साल इसकी राशि बढ़ा दी गई है।



अन्य ख़बरें

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रचार शुरू किया

Newsdesk

विश्व ओजोन दिवस पर नेताओं ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, कहा- ओजोन परत बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading