बालाघाट()जिला लोधी महासभा के नेतृत्व में आगामी 3 अपै्रल को होने वाली जिला स्तरीय बैठक की तैयारी को लेकर आज 31 मार्च को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक जिला लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अशोक लिल्हारे की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित हुई। जिसमें लोधी लोधा लोध महासभा के प्रदेश प्रतिनिधि शौकत बिसाने, प्रदेश सचिव धर्मपाल सिंह नगपुरे, आलोक संघ के वरिष्ठ बी.एल.लिल्हारे, लोधी समाज के वरिष्ठ दिलीप उपवंशी, सुखदेव मुनि कुतराहे, प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गौरी राजेश लिल्हारे,श्रीमती मोहारे, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती शिला नगपुरे,जनपद सदस्य केशव नगपुरे, पूर्व सरपंच गगन नगपुरे, गुडडु नगपुरे,चंद्रशेखर नगपुरे,इंदु लिल्हारे, चुमन लाल नगपुरे, अरूण नगपुरे, पुनवंता नगपुरे,दमयंती नगपुरे, संदीप चिखले सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अशोक लिल्हारे ने बताया कि आगामी 3 अपै्रल को साढ़े 10 बजे से कोसमी में गोंदिया मार्ग पर स्थित शुभारंभ लॉन में जिला लोधी महासभा की बैठक आयोजित की गई हैं। इस बैठक में लोधी लोधा लोध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जालमसिंह पटेल, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सर्वजीत सिंह लोधी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेगें। इसके अलावा बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे, लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे सहित अन्य वरिष्ठजन भी रहेगें। बैठक में 28 अपै्रल को भोपाल जंबूरी मैदान में होने वाले राजा हिरदेशाह की पुण्यतिथि के अवसर पर शौर्य दिवस कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों को लेकर अतिथियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। 3 अपै्रल को बैठक नियत समय पर प्रारंभ हो जायेगी। जिसकी मंचीय व्यवस्था से लेकर बैठक को लेकर अब तक की गई तैयारी की समीक्षा की गई। साथ ही समाज के सभी सदस्यों व प्रतिनिधियों को इसमें अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। बताया गया कि वीरांगना रानी अवंती बाई और राजा हिरदेशाह लोधी की छायाचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन के साथ बैठक प्रारंभ हो जायेगी। बैठक की तमाम व्यवस्था का भार कोसमी के पूर्व सरपंच गगन नगपुरे द्वारा संभाला जा रहा हैं। जिसमें डॉक्टर अशोक लिल्हारे, शौकत बिसाने, गुडडू नगपुरे, बी.एल.लिल्हारे, दिलीप उपवंशी, सुखदेव मुनि कुतराहे, जितेंद्र सिंह मोहारे, यशवंत लिल्हारे, गंगा प्रसाद लिल्हारे, दुर्गा पगरवार, शैलेन्द्र ठकरेले, गौरी शंकर मोहारे, सावन पिछोड़े, भोजराज गहगहे सहित अन्य सामाजिक सदस्यों को बैठक और भोजन व्यवस्था की देखरेख करने के लिये जिम्मेवारी सौंपी गई हैं। लोधी समाज के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, महिला, सरपंच-पंच, जनपद व जिला पंचायत सदस्यों सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में नियत समय पर 3 अपै्रल की बैठक में शामिल होने का आह्वान किया गया हैं। इस बैठक के पश्चात पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल ग्राम कोसमी में आयोजित 40 लाख रूपये से निर्मित्त होने वाले विविध कार्यो का शिलान्यास समारोह और ग्राम पंचायत बगदरा में वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण व सामुदायिक भवन का शिलान्यास समारोह में अतिथि के रूप में शामिल होगें।


