23.5 C
Jabalpur
April 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बीते पांच हफ्तों में करीब 18 करोड़ एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए, ऑनलाइन बुकिंग की हिस्सेदारी 97 प्रतिशत हुई : केंद्र



नई दिल्ली, 6 अप्रैल । पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में बीते पांच हफ्तों में करीब 18 करोड़ एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए हैं और प्रतिदिन करीब 50 लाख एलपीजी सिलेंडर को घरों तक पहुंचाया जा रहा है। 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि कुल एलपीजी बुकिंग में ऑनलाइन की हिस्सेदारी 97 प्रतिशत के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। डायवर्जन रोकने के लिए ओटीपी आधारित डिलीवरी सिस्टम लागू किया गया है और लगभग 90 प्रतिशत डिलीवरी इसी के माध्यम से हो रही है। सभी डिस्ट्रीब्यूटर छुट्टी और रविवार को भी खुले रह रहे हैं ताकि सप्लाई सुचारू बनी रहे।

शर्मा ने आगे कहा कि देश में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त बनी हुई है और सरकार द्वारा अतिरिक्त कार्गो की भी व्यवस्था की गई है।

एलपीजी की कमी से जुड़े सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर शर्मा ने कहा,”हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर सप्लाई को लेकर कुछ वीडियो और क्लिप्स प्रसारित हो रहे हैं। इस संदर्भ में मैं स्पष्ट करना चाहूंगी कि पिछले दो दिनों से ऑयल और गैस मार्केटिंग कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें सीएमडी भी शामिल हैं, फील्ड में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं।”

इसके साथ ही राज्य सरकारों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं, ताकि सप्लाई सुचारू बनी रहे और कहीं भी ब्लैक मार्केटिंग या जमाखोरी जैसी गतिविधियों को तुरंत रोका जा सके।

शर्मा ने आगे बताया कि कमर्शियल एलपीजी का आवंटन मांग के 70 प्रतिशत तक कर दिया गया है। मध्य पूर्व में तनाव के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस कारण घरेलू उपभोक्ताओं को आपूर्ति में प्राथमिकता दी गई, हालांकि, कमर्शियल आपूर्ति में कुछ कटौती हुई है।

वैश्विक स्तर पर आपूर्ति में व्यवधान आने के बाद भी सरकार ने बीते तीन हफ्तों में 79,900 टन कमर्शियल एलपीजी पहुंचाई है, जो करीब 42 लाख 19 किलो वाले सिलेंडर के बराबर है।

अन्य ख़बरें

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के विवादित बयान पर भाजपा नेता आरपी सिंह का पलटवार

Newsdesk

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने आईआईएस प्रोबेशनर्स के साथ की चर्चा, डिजिटल युग में नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग पर जोर

Newsdesk

जयपुर के दो छात्रों ने डिफेंस परिवारों के लिए एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading