31.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश के अस्पताल में लगी आग, 3 कोविड मरीजों की मौत

ढाका, 17 मार्च (आईएएनएस)| बांग्लादेश के ढाका में बुधवार सुबह एक अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत हो गई। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ये मरीज अस्पताल के आईसीयू वार्ड में एडमिट थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निदेशक नजमुल हक के हवाले से लिखा है कि जब हाई प्रेशर ऑक्सीजन डिवाइस फटा उस समय आईसीयू वार्ड में 14 मरीज थे। यह घटना सुबह 8.00 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई। हक ने कहा, “आईसीयू में भर्ती 3 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि आग लगने के बाद उन्हें अस्पताल की एक अन्य आईसीयू यूनिट में स्थानांतरित कर दिया गया था।” हक ने आगे कहा कि पीड़ितों की हालत गंभीर थी और वे वेंटिलेटर सपोर्ट थे।

बता दें कि पिछले साल मई में ढाका में यूनाइटेड हॉस्पिटल की कोविड-19 यूनिट में भीषण आग लगने से 5 मरीजों की मौत हो गई थी।

अन्य ख़बरें

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी (पुरुष या महिला),

Newsdesk

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से सस्ता हुआ कच्चा तेल, कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में पनडुब्बी उतारेगा पाकिस्तान, 1971 की हार के बाद पहली बार तैनाती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading