34.4 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिद्ध बाबा पडांल घुघरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बैठक आयोजित



मण्डला। सिद्ध बाबा पडांल घुघरी में जन अभियान परिषद द्वारा बैठक सह जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिद्ध बाबा आश्रम से शीतल महाराज, जिला समन्वयक राजेन्द्र चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश प्रचारक नैनसुख, ब्लॉक समन्वयक नेहवाल धुर्वे सहित नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी एवं परामर्शदाता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शीतल महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी कार्य करे और आत्मपहचान के साथ आगे बढ़े। वहीं नैनसुख ने ग्राम सुपोषण भूमि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के उपयोग से बचने तथा गौमूत्र एवं गोबर के माध्यम से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही। जिला समन्वयक राजेन्द्र चौधरी ने जल गंगा संवर्धन अभियान के दूसरे चरण में किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि जल स्त्रोतों के किनारे सोखता गड्ढों का निर्माण, बोरी बंधान, जनजागरूकता रैली एवं कलश यात्रा जैसे आयोजन किए जाएंगे। सिद्ध बाबा परिसर के नीचे स्थित जल स्त्रोत की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। अंत में सभी उपस्थितजनों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।
——————————–

अन्य ख़बरें

नर्मदा नगरी अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया आदि गुरु शंकराचार्य जी का 1238वां जन्मोत्सव

Newsdesk

कोतमा रेलवे स्टेशन पर ऐतिहासिक स्वागत: यूपीएससी में चयनित प्रवीण पटेल का कोयलांचल ने किया भव्य अभिनंदन

Newsdesk

हर्री में आग का कहर: खेत में कट कर रखी गेहूं की फसल जलकर राख, फायर ब्रिगेड पहुंची देर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading