नई दिल्ली, 5 मई| घातक कोरोनावायरस से पिछले 24 घंटे में 195 लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमण के 3,900 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनावायरस को लेकर नए आंकड़े जारी किए हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक देश में इस वायरस से 46,433 लोग संक्रमित हो चुके हैं। बता दें कि इस वायरस को रोकने के लिए देश में तीसरा लॉकडाउन लागू किया गया है और साथ में कई प्रतिबंधों में ढील भी दी गई है।


