40.9 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विधायक गौरव पारधी ने ली कटंगी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक


*बेहतर उपचार व्यवस्था के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा*

कटंगी। कटंगी स्थित संत शिरोमणि महाराणा प्रताप अस्पताल में क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक अंतर्गत संचालित सभी उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु आवश्यक सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

*स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हमारी प्राथमिकता — विधायक गौरव सिंह पारधी*

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक गौरव सिंह पारधी ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा साफ-सफाई जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद भलावी, रोगी कल्याण समिति सदस्य डॉ. गिरेन्द्र पंवार, श्री प्रियांश राउत, श्रीमती प्रमिला बाई परिहार (BDC), श्री गोपीचंद राणा (सरपंच देवथाना), ज्योति शैलेंद्र सूर्यवंशी, श्री सुरेंद्र कुर्वे (सरपंच नन्दलेसरा), बोनकट्टा सरपंच श्रीमती भीमलता सुखदेव हाड़ंगे, श्री कपूर चंद पतले (सरपंच घुनाडी) सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

जबलपुर: हनुमानताल में जुए के फड़ पर छापा, 10 जुआड़ी गिरफ्तार, 50 हजार से अधिक नगदी जब्त

Newsdesk

जबलपुर-मंडला रोड पर चक्काजाम: युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, जांच का आश्वासन

Newsdesk

सिवान में पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद एसआई व महिला सिपाही निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading