25.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षा

ईआईएल में एसोसिएट इंजीनियर समेत 91 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू,  आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई तक



नई दिल्ली, 21 अप्रैल । इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ने एसोसिएट इंजीनियर समेत विभिन्न 91 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।



ईआईएल ने जिन 91 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड II – (सिविल) के 5, एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड II – (मैकेनिकल) के 8, एसोसिएट ऑफिसर ग्रेड II – वेयरहाउस (सामग्री प्रबंधन) के 13, एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड III – (सिविल) के 15, एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड III – (मैकेनिकल) के 18, एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड III – (वेल्डिंग/एनडीटी) के 6, एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड IV – (सिविल) के 9, एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड IV – (मैकेनिकल) के 8, और एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड IV – (वेल्डिंग/एनडीटी) के 9 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 21 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ या कला/वाणिज्य/विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री या सामग्री प्रबंधन में डिप्लोमा न्यूनतम 55% अंकों के साथ होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 37 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 31 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शॉर्टलिस्टिंग आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद और क्षेत्र के अनुसार 72,000 से 1,12,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

वॉक-इन इंटरव्यू संबंधित पद अनुसार 11 से 15 मई, 18 से 22 मई और 25 से 29 मई के बीच ‘इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, सेक्टर-16 (एनएच-48 पर), गुरुग्राम, हरियाणा-122001’ पते पर सुबह 08.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

कैंडिडेट्स भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ईआईएल की ओर से जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

अन्य ख़बरें

करोड़ों की गाड़ी में बैठने पर मैथिली ठाकुर हुईं ट्रोल तो कंगना ने दिया करारा जवाब, कहा-हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते

Newsdesk

‘हामिद अंसारी की मंशा को समझते हैं मुसलमान, रची जा रही कोई साजिश’, पूर्व उपराष्ट्रपति को इमाम इलियासी का जवाब

Newsdesk

एआई के बढ़ते इस्तेमाल से चीन में युवाओं की नौकरियों पर मंडराया खतरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading