36.5 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

शादी की सालगिरह से पहले यश कुमार ने दिया निधि झा को खास सरप्राइज, अभिनेत्री ने लिखा- ‘हर जन्म में हम ही एक-दूसरे की जान खाएंगे



मुंबई, 21 अप्रैल  भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल निधि झा और यश कुमार सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ मजेदार वीडियो और साथ में बिताए पलों की झलक शेयर करते रहते हैं और अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करते हैं।



मंगलवार को अबिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर यश कुमार के लिए एक खास पोस्ट किया। उन्होंने यश के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा।

दरअसल, निधि और यश ने 2 मई 2022 को भव्य तरीके से शादी की थी। अब उनकी शादी की सालगिरह नजदीक आ रही है, तो उससे पहले ही यश ने निधि को खास सरप्राइज दिया। इस तोहफे से निधि काफी खुश नजर आ रही हैं।

निधि ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पति यश कुमार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। दिल की बात लिखते हुए उन्होंने लिखा, “मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरी ख्वाहिशों को आप इतना तवज्जो देंगे। मैं तो बस एक छोटा सा सरप्राइज चाहती थी, लेकिन आपने हमारे एनिवर्सरी वीक को यादगार बना दिया। आप सच में मेरी सबसे बड़ी खुशी हैं। धन्यवाद आपका। अब हर जन्म से हम ही एक-दूसरे की जान खाएंगे।”

अभिनेत्री की पोस्ट के उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन पर सरप्राइज के बारे में पूछ रहे हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में सरप्राइज के बारे में जानकारी नहीं दी।

भोजपुरी सिनेमा में दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है और पावर कपल में गिना भी जाता है। उनकी केमिस्ट्री स्क्रीन पर हो या असल जिंदगी में, हमेशा फैंस को पसंद आती है।

हालांकि, निधि यश की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले यश अभिनेत्री अंजना सिंह के साथ शादी के बंधन में थे। साल 2017 में आई फिल्म ‘इंडिया वर्सेस पाकिस्तान’ में एक साथ काम करने के दौरान यश कुमार और निधि झा एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। वहीं, पत्नी अंजना को तलाक देने के तुरंत बाद यश कुमार ने निधि झा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। साल 2022 में इन दोनों ने बड़ी धूमधाम से शादी रचाई थी।

अन्य ख़बरें

फिल्म है जवानी तो इश्क… से जारी हुआ, वरुण का डांस उड़ा देगा होश

Newsdesk

मेरा दूसरा जन्म’, ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतने के चार साल पूरे, छवि मित्तल ने बताया अब तक का सफर

Newsdesk

14 साल पुरानी खटास भूलीं सुनीता आहूजा, शो के दौरान भांजे कृष्णा अभिषेक ने पैर पकड़कर माफी मांगी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading