36.5 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कृषकों से अपील समिति से जुड़ें: सीईओ बघेल सदस्यता महाअभियान के तहत डोर-टू-डोर संपर्क तेज



जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट के अंतर्गत संचालित 131 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए सदस्यता महाअभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत समितियों के कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों से सीधे संपर्क कर उन्हें सदस्य बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इस संबंध में 20 अप्रैल को कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में बैंक मुख्यालय से मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिनव सिंह बघेल द्वारा वीसी के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न शाखाओं बालाघाट, वारासिवनी, लालबर्रा, खमरिया, रामपायली, खैरलांजी, लामता, बैहर, परसवाड़ा, भानेगांव, किरनापुर, लांजी, साडरा, बिरसा, कटंगी एवं तिरोड़ी के शाखा प्रबंधक, पर्यवेक्षक एवं संस्था प्रबंधक शामिल हुए।

शत-प्रतिशत फार्म वितरण के निर्देश

            सीईओ श्री बघेल ने निर्देश दिए कि समिति क्षेत्र के ऐसे सभी किसानों की पहचान की जाए जो अभी सदस्य नहीं हैं और उन्हें प्राथमिकता से सदस्यता फार्म वितरित किए जाएं। उन्होंने कहा कि समिति कर्मचारी वास्तविक सूची तैयार कर निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सदस्यता प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसानों को शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज दर वाली योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि जिले की 131 समितियों को कुल 54 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कर्मचारी डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चला रहे हैं। साथ ही, अपेक्स बैंक भोपाल द्वारा भी लगातार वीसी और पत्रों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

किसानों से सदस्य बनने की अपील

सीईओ श्री बघेल ने किसानों से अपील की है कि वे सहकारी समितियों की सदस्यता लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। वीसी के दौरान भोपाल से जुड़े संभागीय अधिकारी आर.सी. पटले ने भी निर्देश दिए कि शाखा प्रबंधक संस्था प्रबंधकों के निरंतर संपर्क में रहकर अभियान को गति दें।

अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई

बैठक में अनुपस्थित रहने पर शाखा डोंगरमाली के शाखा प्रबंधक एवं पर्यवेक्षक का एक दिन का वेतन काटने तथा संबंधित संस्था प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। बैठक में प्रबंधक लेखा पी. जोशी ने सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेते हुए लक्ष्य अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही, पैक्स कम्प्यूटरीकरण के अंतर्गत मैनुअल बैलेंस शीट सहित अन्य बैंकिंग कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

अन्य ख़बरें

मलेरिया से बचाव हेतु लगाएं दरवाजों और खिडकियों में मच्छररोधी जाली

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
प्रदेश का समृद्ध किसान ही विकसित भारत के निर्माण में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

Newsdesk

ग्लोबल लीडरशिप जर्मनी प्रोग्राम में शिरकत करेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रेरक डॉ. अनुराग सोनी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading