41.3 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

थाना हनुमानताल अंतर्गत जुए के फड़ पर छापा,
10 जुआडी पुलिस गिरफ्त में, नगदी 50 हजार 300 रूपये जप्त


  पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
             आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एमडी नागोतिया के नेतृत्व में 10 जुआड़ियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ते हुये 50 हजार 300 रूपये जप्त किये गये है।

            नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी.नागोतिया ने बताया कि सम्भागीय गस्त के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमानताल आंगनबाड़ी केन्द्र के पास मैदान बिजली खम्बे के नीचे लाईट में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर थाना हनुमाताल पुलिस स्टाफ को हमराह लेकर आंगनबाड़ी केन्द्र के पास मैदान में दबिश दी गई जहां लाईट की रोशनी में जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर जुआड़ियों ने अपने अपने नाम क्रमशः अनिकेत जांगड़े उर्फ अनिकेत खटीक, आदित्य खटीक, सुमित खटीक, अंकित खटीक, अनुराग विश्वकर्मा, अंकित कुमार बेन, शिव खटीक सभी निवासी सिद्धदात्री मंदिर के पास खटीक मोहल्ला, धर्मेन्द्र खटीक निवासी बकरा मंडी खटीक मोहल्ला, शिवम सोनी निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल, अभिषेक खटीक निवासी बड़ी खेरमाई खटीक मोहल्ला हनुमानताल बताये, जुआड़ियों के पास व फड़ से ताश के पत्ते एवं 50 हजार 300 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध थाना हनुमानताल में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- जुआड़ियों को ताश पत्तों पर रूपयों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ने में नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी.नागोतिया, थाना हनुमानताल के प्रधान आरक्षक शिवशंकर यादव, आरक्षक आशीष, साजिद, थाना गोरखपुर के आरक्षक सौरभ तिवारी, चौकी प्रभारी उखरी उप निरीक्षक संजय गुर्जर,आरक्षक अमर, अजय, कन्ट्रोल रूम में आरक्षक विक्रम बसेडिया की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

2003 के एनसीपी नेता हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट का हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे

Newsdesk

किसानों के संघर्ष और किसान गर्जना आंदोलन की बड़ी जीत

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए आवास सुविधा को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading