April 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पानी टंकी की सफाई एवं रेन वाटर हार्वेस्ंिटग के माध्यम से दिया गया जल संरक्षण का संदेश


शहडोल 21 अप्रैल 2026- प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर जल गंगा संवर्धन अभियान का संचालन किया जा रहा है। शहडोल जिले में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाकर विद्यालयो के पानी टंकियो की साफ-सफाई एवं जल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य किये जा रहे है।
इसी अनुक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत गुढा के माध्यमिक विद्यालय में शिक्षको के सहयोग से पानी टंकी की साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही वर्षा के जल को संरक्षित करते हेतु रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कर जल के संचयन का संदेश दिया गया।
     इस अवसर विद्यार्थियो एवं स्थानीय समुदाय को जल के महत्व और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

अन्य ख़बरें

2003 के एनसीपी नेता हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट का हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे

Newsdesk

किसानों के संघर्ष और किसान गर्जना आंदोलन की बड़ी जीत

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए आवास सुविधा को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading