32.9 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी को आतंकवादी कहना देश का अपमान’, अमित शाह का खड़गे पर पलटवार



नई दिल्ली, 21 अप्रैल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की। एआईएडीएमके का भाजपा के साथ संभावित गठबंधन को लेकर हमला बोलते हुए खड़गे ने कहा कि वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वो तो आतंकवादी हैं। खड़गे के इस बयान पर भाजपा के तमाम नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने खड़गे के बयान की कड़ी निंदा की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “हर दिन, कांग्रेस अपने बर्ताव में नई गिरावट दिखा रही है और सार्वजनिक चर्चा के स्तर को गिराने में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने सार्वजनिक आचरण के हर मापदंड को तोड़ दिया और भारत के चुने हुए प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी जी को ‘आतंकवादी’ कहकर देश को शर्मसार कर दिया। देश के इस सबसे बड़े नेता का यह अपमान, उन लाखों लोगों का अपमान है जो मोदी जी से प्यार करते हैं और उनका समर्थन करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जैसे नेता को ‘आतंकवादी’ कहना, जिन्होंने पिछले 12 सालों में आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया है, बेहद निंदनीय है। जब भी कांग्रेस पीएम मोदी पर अपशब्दों की बौछार करती है, तो भारत की जनता ही उन्हें जवाब देती है। इस बार भी, जनता ही जवाब देगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘आतंकवादी’ जैसे शब्दों का प्रयोग कांग्रेस की गिरती हुई राजनीति की पराकाष्ठा है। यह केवल एक व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं, बल्कि उन 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश का भी अनादर है, जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपना विश्वास व्यक्त किया है।”

उन्होंने कहा, “जब-जब कांग्रेस विकास और तथ्यों के प्रश्नों पर घिरती है, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और उनके शागिर्द मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं। जब देश की नारी शक्ति कांग्रेस से अपने अधिकारों का हिसाब मांग रही है, तब इस तरह के स्तरहीन बयान सामने आना उसकी हताशा को दर्शाता है।”

नितिन नवीन ने आगे कहा, “ऐसे बयान के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। जब-जब राहुल गांधी और उनके कुनबे ने शब्दों की मर्यादा को लांघा है, जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है। इस बार भी देश की जनता जवाब अवश्य देगी।”

अन्य ख़बरें

खड़गे 24 घंटे में माफी मांगें, नहीं तो बुरा परिणाम भुगतना पड़ेगा’, अयोध्या के साधु-संत

Newsdesk

झारखंड में एसआईआर के नाम पर आदिवासियों-मूलवासियों के अधिकारों को हनन नहीं होने देंगेः सीएम हेमंत सोरेन

Newsdesk

गुजरात: स्थानीय निकाय चुनावों के लिए तैनात किए जाएंगे एक लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading