30.8 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

परिषद द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय घुघरी में समानता पर्व मनाया गया



मण्डला। रविवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जन्म जयंती समानता पर्व के रूप में उत्कृष्ट विद्यालय घुघरी में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अम्बेडकर के शैल चित्र में पुष्प व तिलक लगाकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुरूआत किया गया, जिसमें बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के छात्रों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन परिचय और उनके जीवन संघर्ष एवं कार्य का अपने भाषण में सम्मिलित किए। कार्यक्रम की  मुख्य अतिथि के रूप मे अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज मरकाम रहे। उन्होंने अपने उद्वोधन में बाबा सहाब के संघर्ष शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो के आधार पर जीवन भर चले और समाज के लोगों को भी इस आधार पर चलने के लिए प्रेरित करते रहे। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक नेमलाल धुर्वे द्वारा भी संघर्ष की कहानी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिए। इसी प्रकार नवांकुर संस्था से रमेश गोप द्वारा बाबा सहाब के जीवन परिचय से लेकर बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू कोर्स पूर्ण करने के  बाद हम जैसे सैकड़ों छात्रों के प्रति सरकार संवेदना रखें ऐसी मंशा हमारे बीच उपस्थित उपाध्यक्ष के समक्ष रखा। मंच संचालन मेंटर्स अशोक कुमार राजे के द्वारा किया गया परामर्शदाता नीरज दुबे, शैल संत, नंदकिशोर राजे एवं मुकेश सैयाम छात्र, छात्राएं व समिति के सदस्य आप सभी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता निभाएं।
——————————–

अन्य ख़बरें

बच्चियों का पीछा कर परेशान करने वाले बदमाश को लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले किया

Newsdesk

बरगी नहर में 3 बच्चियां बहीं, सालीवाड़ा की घटना

Newsdesk

बच्चों को राहत : नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading