28.8 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में महेंद्र सिंह धोनी वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के सुपर स्टार और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं. 21 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में पूर्व कप्तान लगभग 40 मिनट तक विकेटकीपिंग करते नजर आए. इसके बाद उन्होंने नेट्स में लगभग एक घंटे तक बल्लेबाजी की. धोनी ने सरफराज खान और उर्विल पटेल की विकेटकीपिंग की. आयुष म्हात्रे के बाकी टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उर्विल को मौका मिल सकता है. यह देखना बाकी है कि सरफराज को बल्लेबाजी क्रम में प्रमोशन मिलता है या नहीं, यानी उन्हें नंबर 3 पर खेलने का मौका मिलता है.

धोनी सीएसके के छह मैचों से बाहर रहे हैं. फिलहाल टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर है और उनका नेट रन रेट भी निगेटिव है. उनका अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है, जिसने छह में से चार मैच गंवाए हैं. उनका एनआरआर बेहतर है. इसका कारण गुजरात टाइटंस के खिलाफ 99 रन की बड़ी जीत है. चार मैच में लगातार हार के बाद उनको जीत मिली है.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में सीएसके को एक फिनिशर की कमी खली. मैथ्यू शॉर्ट की धीमी पारी ने भी टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं, जिससे शिवम दुबे और जेमी ओवरटन के लिए लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो गया. अगर 44 साल के धोनी निचले क्रम में छोटी-छोटी पारियां खेलते हैं, तो यह सीएसके के लिए बड़ा फायदा होगा.

अन्य ख़बरें

आईएसएल 2025-26: ईस्ट बंगाल ने ओडिशा एफसी को 3-0 से हराया

Newsdesk

पीबीकेएस बनाम आरआर: हार के साथ पंजाब किंग्स के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

Newsdesk

आईपीएल 2026: आरआर के कप्तान रियान पराग पर ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग का आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading