34.4 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रोमांचक मुकाबले में, इंडियन पोस्ट और जी एम सी सुहागी बनी विजेता‌।

जबलपुर ,सुरक्षा कर्मचारी यूनियन इंटक खमरिया के तत्वाधान में खेली जा रही स्वर्गीय आर एस त्रिपाठी डे-नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में दिनांक 21/04/25 को दो मैच  खेले गए  जो की इंडियन पोस्ट v/s टीम डायनेमिक और, बम लहरी v/s जी एम सी सुहागी के बीच खेला गया। पहले मैच में, इंडियन पोस्ट ने टॉस  जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया टीम डायनेमिक ने निर्धारित 10 ओवरों 4 विकेट खोकर 72 रन बनाएं जिसमें, ऋषि ने  25 बॉल पर 29 रन की पारी खेली और, इंडियन पोस्ट के महेंद्र ने 17 रन  देकर  3 विकेट लिए दूसरी पारी में , इंडियन पोस्ट ने 5 विकेट खोकर 73 रन बनाएं और 6 विकेट से मैच जीत लिया, इंडियन पोस्ट के सुरेंद्र ने 16 बॉल पर 29 रन बनाएं वहीं दूसरे मुकाबले में, बम लहरी की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जिसमें जी एम सी सुहागी की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों मे 9 विकेट खोकर 78 रनों का स्कोर बनाया है जिसमें, अमित शुक्ला ने 13 बॉल पर 18 रन बनाए ।
मैच की दूसरी पारी में, बम लहरी की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 48 रन बन पाई। जी एम सी सुहागी के , अमित शुक्ला ने  6 रन देकर 1 विकेट लिए। पहले मैच के मैन ऑफ द मैच सुरेंद्र रहे वहीं दूसरे मैच के मैन ऑफ द मैच अमित शुक्ला रहे  । मुख्य अतिथि के रूप में इंटक यूनियन खमरिया के  अनिल गुप्ता, महेंद्र रजक और जीवन सिंह रहे निर्णायक की भूमिका  अनुपम भौमिक, जसवंत, भूपेंद्र, निखिल यादव ने निभाई।
      यूनियन के आनंद शर्मा, धर्मेंद्र रजक, महेंद्र रजक, जितेंद्र पांडे, रवि चंद्रा, सचिन दुबे,मोनू चौधरी, अभिषेक यादव, हरि झरिया,दुर्गेश सोनी, सुनील खत्री, प्रकाश, ज्ञान प्रकाश, राम रतन विनोदिया, मुकेश विनोदिया, सौरभ, दिलीप, शिशिर रंजन, प्रदीप चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

नर्मदा नगरी अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया आदि गुरु शंकराचार्य जी का 1238वां जन्मोत्सव

Newsdesk

कोतमा रेलवे स्टेशन पर ऐतिहासिक स्वागत: यूपीएससी में चयनित प्रवीण पटेल का कोयलांचल ने किया भव्य अभिनंदन

Newsdesk

हर्री में आग का कहर: खेत में कट कर रखी गेहूं की फसल जलकर राख, फायर ब्रिगेड पहुंची देर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading