32.1 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अवैध निर्माण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, सविता एवेन्यू के सामने अतिक्रमण हटाया



जबलपुर। नगर निगम जबलपुर द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर शहर में “शून्य सहनशीलता” नीति के तहत कार्रवाई करते हुए आज संभाग क्रमांक 11, वार्ड क्रमांक 66 अंतर्गत कजरवारा रोड पर अवैध निर्माण को हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान सविता एवेन्यू ग्रीन अपार्टमेंट के सामने मुख्य मार्ग के फ्रंट मार्जिन पर बिना अनुमति बनाई गई दो दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। बताया गया कि इन दुकानों का निर्माण बिल्डर अनिल मिश्रा द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए किया गया था, जो निगम के स्वीकृत नक्शे और भवन अनुज्ञा के विरुद्ध था।
नियम उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई
नगर निगम द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बाद भी निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके चलते आज निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध ढांचे को तोड़ दिया। यह कार्रवाई यातायात को सुगम बनाने और मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से की गई।
शहर के सौंदर्य और व्यवस्था पर जोर
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई शहर के सौंदर्यीकरण और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए जरूरी है। अवैध निर्माण न केवल नियमों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि आम नागरिकों को भी असुविधा पहुंचाते हैं।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय निवासियों ने नगर निगम की निष्पक्ष कार्यवाही की सराहना की है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को नियम तोड़ने की छूट नहीं दी जाएगी।

अन्य ख़बरें

कलेक्टर ने विद्यालयो के संचालन समय में किया परिवर्तन

Newsdesk

सिटी टैंक तालाब में किया गया श्रमदान, जल संरक्षण का दिया  संदेश

Newsdesk

459 प्राथमिक शिक्षकों को मिला क्रमोन्नति का लाभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading