34.4 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अनूपपुर दौरे पर रहे अजय सिंह राहुल, कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर


अनूपपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल आज अनूपपुर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी के निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना।
इसी अवसर पर उन्होंने प्रेम कुमार त्रिपाठी के पुत्र एवं जयसिंहनगर विधानसभा के प्रभारी आशीष त्रिपाठी से मुलाकात कर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की तथा उन्हें संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। साथ ही वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद प्रवीण आशीष त्रिपाठी से नगर में चल रही कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी ली।
अजय सिंह राहुल ने सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करने का संदेश देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही आगामी चुनावों में सफलता की कुंजी होगी। उन्होंने प्रेम कुमार त्रिपाठी से आग्रह किया कि वे अपने अनुभवों के आधार पर जिला कांग्रेस कमेटी का मार्गदर्शन करें।
इस अवसर पर पुष्पराजगढ़ विधानसभा के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू सिंह श्याम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजन राठौड़ सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

नर्मदा नगरी अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया आदि गुरु शंकराचार्य जी का 1238वां जन्मोत्सव

Newsdesk

कोतमा रेलवे स्टेशन पर ऐतिहासिक स्वागत: यूपीएससी में चयनित प्रवीण पटेल का कोयलांचल ने किया भव्य अभिनंदन

Newsdesk

हर्री में आग का कहर: खेत में कट कर रखी गेहूं की फसल जलकर राख, फायर ब्रिगेड पहुंची देर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading