31.2 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिटी टैंक तालाब में किया गया श्रमदान, जल संरक्षण का दिया  संदेश


शहडोल 22 अप्रैल 2026- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य निरंतर जन सहयोग से किए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल बचाने, संरक्षित करने एवं जल का महत्व बताने हेतु  विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहार है, जो समस्त जीव-जगत के अस्तित्व का आधार है। बिना जल के जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। इसलिए हमें जल की एक-एक बूंद का महत्व समझना होगा और इसके संरक्षण के लिए जागरूक होना होगा।
नगरपालिका शहडोल अंतर्गत स्थित सिटी टैंक तालाब में नगरपािलका के मैदानी कर्मचारियो एवं जनसहयोग से श्रमदान  किया गया और जल को सुरक्षित करने का संदेश दिया गया। श्रमदान के दौरान तालाब परिसर की व्यापक साफ-सफाई की गई। जलीय क्षेत्र में फैली अनावश्यक वनस्पतियों की कटाई-छंटाई कर जलधारण क्षमता को सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया गया। साथ ही तालाब के आसपास फैले पॉलिथीन, प्लास्टिक एवं अन्य ठोस अपशिष्टों को एकत्रित कर उनका समुचित निष्पादन सुनिश्चित किया गया।
       श्रमदान में उपयंत्री श्री पुनीत त्रिपाठी, कार्यालय अधीक्षक श्री मोतीलाल सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री अनिल महोबिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता मित्र एवं स्थानीय लोगो ने भूमिका निभाई।

अन्य ख़बरें

वारासिवनी की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह का तीस अप्र्रैल को होंगा आयोजन

Newsdesk

नगर की सभी कालोनी मे कालोनाइजर को पानी की टंकी के निर्माण के साथ पानी निकासी की करनी होगी व्यवस्था……प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

बालाघाटजिले में पहली बार प्रथमआल स्टाइल नेशनल कराटे चैंपियनशिप सुतोकान  स्पोर्ट्स कराते

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading