35.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बने रामलाल रौतेल, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर



अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के अनूपपुर विधानसभा पूर्व विधायक एवं पूर्व कोल विकास प्राधिकरण मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रामलाल रौतेल को मध्य प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
रामलाल रौतेल को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसका स्वागत भाजपा नेताओं ने किया। मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल, शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, अनूपपुर विधायक बिसाहू लाल सिंह, भाजपा जिला प्रभारी संजय साहू, जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम सहित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रामलाल रौतेल को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।

अन्य ख़बरें

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Newsdesk

4 दिनों से लापता डीजे संचालक का कुएं में मिला शव, सोने की बात कहकर निकला घर से

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading