37.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*वन विभाग के कर्मचारीयों की तत्परता से बड़ी घटना टली

 
* दो किसानों के घर नरवाई की चपेट मे आने से बचाया

सिवनी – खेतों मे जलाई जा रही नरवाई की चपेट मे आज जिला सिवनी केवलारी तहसील ग्राम पीपरदौन के दो किसानों के घर चपेट मे आ गए होते अगर समय पर दक्षिण सिवनी सा. वनमंडल केवलारी वन विभाग का अमला मौक़े पर ना पहुंचा होता,
वन परिक्षेत्र अधिकारी गौरव वानखेड़े को वन क्षेत्र के समीप पीपरदौन निवासी अमान सिंह वल्द टिवडु कुशराम खुमान सिंह कुशराम के घर के खेतों मे आग लगने एवं तेज गति से घर की और बढ़ने की सुचना मिलने पर तत्काल केवलारी प.स केवलारी, सरोज उइके एवं केवलारी बीट प्रभारी अर्पित मिश्रा को घटना स्थल पर पहुँचनें के निर्देश दिए तत्काल दलबल एवं सुरक्षा श्रमिकों एवं फायर वाचार के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुँच कर, आग बुझाने का प्रयास जारी किया गया लेकिन तेज़ हवा और तेज़ आग को कंट्रोल करना मुश्किल होता है, इसके विपरीत वन विभाग की टीम नें आग को काबू करनें मे भारी मस्सक्क़त की,दोनों घरों को आग की चपेट मे आने से बचा लिया गया। तत्काल पहुँच कर पहले घर के आसपास लाइन काटी गई, और फायर मशीन एवं झाड़ियों     से आग को बुझा कर नियंत्रित किया गया.

इस कार्यावाही मे वन विभाग मे प.स केवलारी, सरोज उइके एवं केवलारी बीट प्रभारी अर्पित मिश्रा  चंद्र कुमार चंद्रवंशी, अनूप चंद्रवंशी,रामलखन चंद्रवंशी,जहर सिँह, महिपाल मसराम , नें आग नियंत्रित करने मे विशेष भूमिका निभाई।

अन्य ख़बरें

*हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा नवागत कलेक्टर महोदया से मुलाकात कर शुभकामनाएं प्रेषित

Newsdesk


विधवा महिला को मिली राहत, कलेक्टर ने दिए 20 हजार रुपये सहायता राशि के रूप

Newsdesk

पांच दिवसीय आरोग्य सेविका ARC प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading