सी.पी. गर्ल्स कॉलेज (चंचल बाई महिला महाविद्यालय) जबलपुर में गत दिवस “महिला सशक्तिकरण” एवं “नारी शक्ति वंदन” पखवाडा के अंतर्गत विशेष समारोह आयोजित किया गया जिसमें व्याख्यान के साथ- साथ महाविद्यालय क़ी पूर्व छात्रा डॉ.रेणु तिवारी पांडेय प्रशिक्षक,बाल भवन जबलपुर संभाग,श्रीमती सीमा ढल भसीन , वरिष्ठ व्याख्याता एम.एल.बी स्कूल जबलपुर एवं सुश्री निवेदिता यादव,खेल प्रशिक्षक का महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. वंदना पाण्डेय ने मोती माला,महाविद्यालय की स्मारिका “प्रेरणा”एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया l वक्ताओं ने अपने उदबोधन में कहा कि आज महिलाओं का जीवन अपेक्षाकृत अधिक सुगम है l अनुशासन, आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा ही सफलता का मूलमंत्र है तथा व्यक्ति का व्यक्तित्व एवं उसके श्रेष्ठ कार्य ही उसे विशेष बनाते हैं अतः हम श्रेष्ठता की दिशा में ही प्रयास करें l इस अवसर पर छात्रा कु.अर्चना उपाध्याय ,शालिनी यादव, प्रीति पटेल ने स्वागत गीत एवं ‘नारी में है एक चिंगारी” गान की सुंदर प्रस्तुति दी । शिवानी रजक ने स्वलिखित कविता का वाचन किया तथा मुस्कान नेखर ने “महिला सशक्तिकरण ” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए l कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन श्रीमती पूर्णिमा सोनी ने किया l कार्यकम को सफल बनाने में डाॅ.सुनीता खरे, कु. दुर्गेश, चमन का विशेष सहयोग रहा।


