36.5 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा 3 मई को नारद जयंती पर अनूपपुर में भव्य आयोजन मेधावी छात्र-छात्राओं व पत्रकार होंगे सम्मानित

*
*बंकिम बिहार गेस्ट हाउस में होगा कार्यक्रम, मंत्री-सांसद समेत कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद*
अनूपपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद, ब्लॉक इकाई अनूपपुर द्वारा देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर 3 मई को भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बंकिम बिहार गेस्ट हाउस में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां तेज गति से चल रही हैं।आयोजन समिति के अनुसार देवर्षि नारद को प्रथम पत्रकार के रूप में सम्मानित किया जाता है। वे सूचना प्रसारण एवं समन्वय के प्रतीक माने जाते हैं। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा यह आयोजन अनूपपुर जिले में पिछले कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है।
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद, ब्लॉक इकाई अनूपपुर की कोर कमेटी बैठक में कार्यक्रम के संयोजक के रूप में भगवान दास मिश्रा एवं चंदन केवट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयोजकों ने बताया कि आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, सांसद हिमाद्री सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक बिसाहूलाल सिंह, कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान, महाप्रबंधक जमुना कोतमा क्षेत्र प्रभाकर राम त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान सहित जिले के नगर पालिका अध्यक्ष-राम अवध सिंह, अजय सराफ, साहबिन पनिका, रेनू कोल, रवि शंकर तिवारी, डॉ. सुनील चौरसिया, यशवंत सिंह एवं उमंग गुप्ता तथा अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में काशी विद्यापीठ वाराणसी के डायरेक्टर डॉ. नागेंद्र सिंह एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक की प्रॉक्टर डॉ. मनीषा शर्मा अपने विचार व्यक्त करेंगी।
इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं, यूपीएससी में सफल युवाओं तथा जिले के पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत-संगीत एवं सहभोज की भी व्यवस्था रहेगी।
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद, ब्लॉक इकाई अनूपपुर ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

19 में से 18 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित*नारी शक्ति वंदन प्रस्ताव की पुष्टि बहुमत से पारित

Newsdesk

जनगणना 2027
अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में हो रहा है प्रशिक्षण

Newsdesk

MP NEWS : तेज रफ्तार ट्रक पलटने से दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading