April 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रीम कोर्ट से पूर्व विधायक अमित जोगी को राहत मिलने पर समर्थकों ने मनाया जश्न


बालाघाट. छत्तीसगढ़ के प्रथम व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र पूर्व विधायक अमित जोगी के खिलाफ जो छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट से उम्र कैद की सजा का फैसला दे दिया गया था। न्यायालय द्वारा उनकी बिना सुनवाई के सजा सुना दी गई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से उसका पूरा देश में तहलका मचा हुआ था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अमित जोगी को बहुत बड़ी राहत दी गई है और हाईकोर्ट में जो मामला था उसे रद्द कर अब आगामी कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट द्वारा की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट से अमित जोगी को राहत मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। गुरूवार की शाम शहर के कालीपुतली चौक में उनके परम मित्र व सर्मथक रहीम खान के नेतृत्व पटाखा फोडक़र मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया गया है।
इस दौरान रहीम खान ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र अमित जोगी की बिना बात सुने व सुनवाई के उम्र कैद की सजा सुना दी गई जो गलत है। इस निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका पेश करने पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा अमित जोगी को राहत दी है। उन्होंने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है और सत्य एवं न्याय की जीत होगी। इस अवसर पर महेश सहारे, धमेन्द्र कुरील, बबन पिपलेवार, शमीम सिद्दीकी, अल्ला रक्खा, शब्बीर पटेल, फिरोज खान, शाबिर मंसूरी सहित अन्य मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

हज यात्रा पर हाजियों का जत्था रवाना, स्टेशन पर भावुक विदाई
जबलपुर। हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों का जत्था आज

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार,* 
*60 लीटर कच्ची शराब जप्त

Newsdesk

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आज दिन शुक्रवार को पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड पर जनरल परेड का किया गया निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading