April 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रजत गणेश मंदिर ललपुर रोड, ग्वारीघाट के महंत आचार्य पंडित


प्रमोद महाराज जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के तृतीय दिवस पर आज भगवताचार्य पंडित इंद्रभानु जी महाराज  ने भगवान के वराह अवतार और भक्त ध्रुव के पावन चरित्र का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। महाराज श्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि परमात्मा की शरणागति ही जीवन का परम लक्ष्य है और जब संसार में अधर्म बढ़ता है, तब प्रभु भक्तों की रक्षा हेतु अवतार लेते हैं।
वराह अवतार और पृथ्वी उद्धार भगवताचार्य जी ने बताया कि किस प्रकार भगवान विष्णु ने वराह रूप धारण कर जलमग्न पृथ्वी को सुरक्षित बाहर निकाला और अत्याचारी हिरण्याक्ष का वध किया। यह प्रसंग अधर्म पर धर्म की विजय का साक्षात प्रमाण है।
   मात्र 5 वर्ष की आयु में ध्रुव जी की कठिन तपस्या और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र के जप से प्रसन्न होकर भगवान के प्रकट होने का प्रसंग सुनकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया। महाराज श्री ने कहा कि यदि संकल्प अटूट हो, तो ईश्वर की प्राप्ति निश्चित है।
राजा भरत के चरित्र के माध्यम से महाराज जी ने संसार के मोह-बंधन और आत्मज्ञान के सूक्ष्म रहस्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समझाया कि मनुष्य को संसार में रहते हुए भी अपना मन प्रभु चरणों में अर्पित रखना चाहिए।
      कथा के दौरान रजत गणेश मंदिर परिसर प्रभु के जयकारों से गुंजायमान रहा। महाराज श्री के सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे।
डॉ रवि राय ने बताया कि चतुर्थ दिन भक्त प्रहलाद की कथा और भगवान नरसिंह द्वारा हिरण्यकश्यप का वध। गजेंद्र मोक्ष और समुद्र मंथन की कथा।
वामन अवतार और राजा बलि की कथा होगी।
इस अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
रजनी चौहान ,निशा शर्मा ,वंशिका वाधवा ,दीपक संगीता अग्रवाल ,
पूनम ठाकुर, कीर्ति दिवाकर,श्यामा ठाकुर, कुसुम शर्मा,विनीता यादव,निशा ठाकुर
श्वेता उपाध्याय ,कीर्ति अग्रवाल ,अभिषेक पिंकी गुप्ता ,दीपक मिश्रा ,नेहा प्रदीप पांडे ,निधि महेंद्र बरोलिया ,साक्षी सुनील गोस्वामी ,मंजुला,सहदेव पाण्डे
भवदीय
महंत प्रमोद महाराज
रजत गणेश मंदिर ललपुर रोड ग्वारीघाट जबलपुर

अन्य ख़बरें

ममता से दूर मासूम: 15 दिन की बच्ची को छोड़ जबरन मायके ले गए माता-पिता

Newsdesk

प्रलोभन झांसा में फसा मिशनरी के लोग करा रहे आदिवासियों का धर्मांतरण

Newsdesk

जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं, 43 आवेदन प्राप्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading