32.5 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से कर्मचारी नेता की मौत, खमरिया में देर रात दर्दनाक हादसा


जबलपुर। शहर में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा खमरिया थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 36 वर्षीय असीम दुबे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब डेढ़ बजे खमरिया अस्पताल तिराहे के पास हुआ। असीम दुबे रांझी से अपने गृहग्राम पिपरिया लौट रहे थे, तभी शहडोल से जबलपुर की ओर आ रही एंबुलेंस ने उनकी बाइक (MP-20-ZA-1445) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद एंबुलेंस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एंबुलेंस में सवार मरीज को सुरक्षा गार्ड और पुलिस की मदद से दूसरे वाहन से अस्पताल भेजा गया।
शादी समारोह से लौट रहे थे असीम दुबे
जानकारी के अनुसार, असीम दुबे एक शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे में उनके सिर, सीने, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
असीम दुबे ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लाई फेडरेशन (AIDEF) की व्हीकल फैक्ट्री कार्य समिति के सचिव थे। उनके निधन से संगठन और क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम पिपरिया में किया

अन्य ख़बरें

बाबा साहब ने किया कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष

Newsdesk

गेहूं खरीदी में मनमानी, “चेहरा देखकर” हो रही तौल

Newsdesk

जिला जेल में विशेष टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading