32.9 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुलिस पर प्राणघातक हमला कर सर्विस पिस्टल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार


*आरोपियों के कब्जे से सर्विस पिस्टल एवं 10 राउंड जिंदा कारतूस बरामद*

अनूपपुर । दिनांक 21 अप्रैल को चौकी सरई क्षेत्र में सूचना प्राप्त हुई कि तीन अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से बकरी चोरी कर फरार हो रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मंगल दुबे अपने हमराह प्रधान आरक्षक राम प्रसाद मरावी के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर निर्धारित स्थान पर घेराबंदी हेतु रवाना हुए।
घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम को देखकर अपने साथ लाई गई चोरी की बकरी को मोटरसाइकिल से फेंक दिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया, तभी एक आरोपी ने धारदार कुल्हाड़ी से पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने पत्थरों से हमला किया।
इस हमले में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मंगल दुबे के सिर पर गंभीर चोट आई तथा प्रधान आरक्षक राम प्रसाद मरावी भी घायल हुए। इसी दौरान आरोपियों ने चौकी प्रभारी की सर्विस पिस्टल लूट ली और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।
गठित विशेष टीम के द्वारा अनुसंधान को वैज्ञानिक पद्धति, मुखबिर सूचना एवं सतत खोजबीन के आधार पर दिनांक 25 अप्रैल को किरर के जंगल से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पुलिस की सर्विस पिस्टल एवं 10 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इस प्रकार बताए—
त्वॉय खान, पिता चिराग खान, उम्र 29 वर्ष,
एक नाबालिक, हसन खान पिता प्यार खान, उम्र 24 वर्ष
तीनों निवासी ग्राम भदनपुर, थाना बदेरा, जिला मैहर के हैं। आरोपियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना जारी है।

उक्त कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सुश्री एन. चैत्र, उप पुलिस महानिरीक्षक सुश्री सविता सोहने एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के नेतृत्व में थाना करनपठार,चौकी सरई,थाना रामनगर, थाना बिजुरी, चौकी फुनगा, चौकी वेंकटनगर, चौकी देवहरा, थाना कोतवाली, थाना भालूमाड़ा, यातायात प्रभारी एवं साइबर सेल अनूपपुर की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु चलाया गया विशेष अभियान

Newsdesk

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

Newsdesk

धुआंधार में गूंजा स्वच्छता का संदेश, विशाल अभियान में जुटे समाजसेवी और श्रद्धालु

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading