May 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

दुबई में बैठे आकिब ने पासपोर्ट फाड़कर भारत न लौटने की दी धमकी, इंस्टाग्राम पर वीडियो किया पोस्ट

लखनऊ 26 April  |दुबई में बैठा संदिग्ध आतंकी आकिब सोशल मीडिया के जरिए लगातार भारत विरोधी बयानबाजी कर रहा है। यूपी एटीएस की कार्रवाई के बाद भी उसकी ऑनलाइन सक्रियता थमी नहीं है। इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट कर उसने न सिर्फ भड़काऊ बयान दिए, बल्कि अपना पासपोर्ट फाड़ते हुए भारत न लौटने की बात भी कही।

जांच एजेंसियां उसकी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं और उसे भारत लाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि यूपी एटीएस ने दो अप्रैल को लखनऊ, मेरठ और गौतमबुद्धनगर से साकिब, अरबाब, लोकेश और विकास को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि आरोपी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और विस्फोट व आगजनी की साजिश रच रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मेरठ के आकिब ने ही साकिब का संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर्स से कराया था।

इसके बाद एटीएस ने आकिब को भी मामले में आरोपी बनाया था। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया। इसके बावजूद वह लगातार इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर रहा है। शुक्रवार को जारी वीडियो में वह भड़काऊ बयान देते हुए एक समुदाय विशेष को निशाना बनाता दिखा। इसी में वह ये भी कहता है कि जिस देश में मुसलमानों पर अत्याचार किया जा रहा है, अब वहां जाना ही नहीं है। यही नहीं आरोप लगाया कि उस पर आतंकवादी होने का ठप्पा लगाया जा रहा है। फिलहाल जांच एजेंसियां उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

 

अन्य ख़बरें

डिजाइनर ड्रग मामला: अहमदाबाद एनसीबी ने राजस्थान के तस्कर को 15 साल की जेल की सजा दिलवाई

Newsdesk

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चार दिवसीय म्यांमार दौरे पर

Newsdesk

पाकिस्तान खुले तौर पर भारत में जनमत संग्रह के लिए एसएफजे के दबाव का कर रहा समर्थन, दुष्प्रचार युद्ध छेड़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading