37.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही गांजा खेप पर पुलिस का बड़ा वार… 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की संपत्ति जब्त

महासमुंद 26 अप्रैल एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सांकरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क को बीच रास्ते ही ध्वस्त कर दिया, सटीक मुखबिर सूचना, तेज रणनीति और घेराबंदी के दम पर पुलिस ने 7 तस्करों को धर दबोचा और उनके कब्जे से 12.563 किलोग्राम गांजा, दो कारें और 9 मोबाइल समेत कुल 19 लाख 94 हजार रुपए की संपत्ति जब्त कर ली, पूरा मामला 26 अप्रैल 2026 का है जब थाना सांकरा पुलिस को सूचना मिली कि कटक (उड़ीसा) से जालना (महाराष्ट्र) की ओर एक सफेद एक्सयूवी वाहन क्रमांक MH 12 JU 8769 में गांजा ले जाया जा रहा है और उसके आगे पायलटिंग के लिए एक सफेद डिजायर कार MH 24 AF 2235 चल रही है, सूचना मिलते ही पुलिस ने गुरु घासीदास चौक एनएच-53 सांकरा तिराहा पर घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका, पूछताछ में आरोपियों ने गांजा परिवहन की बात कबूल की, मौके पर तलाशी में 12.563 किलो गांजा जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए है बरामद हुआ, साथ ही दो कारें जिनकी कीमत 13 लाख रुपए और 9 मोबाइल फोन जिसकी कीमत 94 हजार रुपए है जब्त किए गए, इस कार्रवाई में कुल 19 लाख 94 हजार रुपए की संपत्ति पुलिस के कब्जे में आई, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act की धारा 20(B) के तहत अपराध क्रमांक 81/26 दर्ज किया, गिरफ्तार आरोपियों में मनोज सांगले (24), रोहित भोसले (29), किशन पवार (27), रंजीत घोलप (27) सभी निवासी जालना महाराष्ट्र शामिल हैं जबकि तीन विधि से संघर्षरत बालकों को भी पकड़ा गया है, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह पूरी खेप उड़ीसा से महाराष्ट्र में खपाने के लिए भेजी जा रही थी, पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य लिंक और फाइनेंशियल कनेक्शन खंगाल रही है, बहरहाल यह कार्रवाई साफ संकेत है कि ड्रग तस्करी के खिलाफ अब हर स्तर पर सख्त निगरानी है ।

 

अन्य ख़बरें

*हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा नवागत कलेक्टर महोदया से मुलाकात कर शुभकामनाएं प्रेषित

Newsdesk

बैंक लोन फ्रॉड: अदालत ने एडीएजी के पूर्व अधिकारी झुनझुनवाला को प्रोडक्शन वारंट पर मुंबई भेजा

Newsdesk


विधवा महिला को मिली राहत, कलेक्टर ने दिए 20 हजार रुपये सहायता राशि के रूप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading