40.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, कर्मों में दिखाई देना चाहिए – मुख्‍यमंत्री


जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “भारत माता की जय” का नारा सुनते ही उनका रोम-रोम पुलकित हो उठता है। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यप्रणाली को अद्भुत और अनुकरणीय बताते हुए कहा कि यह संगठन केवल बातों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता को व्यवहार में उतारने का कार्य करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कॉलेज के सिलेबस के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक गौरव को भी समझें और भारत के निर्माण में आगे आकर कार्य करें। यह उद्बोधन उन्होंने घंटाघर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्‍चरल एंड इंर्फोमेशन सेंटर गीता भवन में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिल्पकार स्वर्गीय यशवंत राव केलकर की जन्मशती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम में दिया।
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने स्‍व. यशवंत राव केलकर को परिषद के वर्तमान स्वरूप की ‘नींव का पत्थर’ बताया, जिन्होंने संगठन को गढ़ने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने छात्र जीवन के संस्मरण साझा करते हुए बताया कि परिषद एक परिवार की तरह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सीख दी कि यदि हम छोटा बनकर काम करेंगे, तभी जीवन में बड़े लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे। विद्यार्थी आज का नागरिक है। विद्यार्थियों में जोश के साथ होश का संतुलन बनाये रखने के लिए इसमें शिक्षकों की भूमिका अतुल्‍नीय है।
कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा स्वामी विवेकानंद और माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने स्‍व. केलकर के जीवन दर्शन और संगठन की विशिष्ट कार्य पद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी ने बताया कि आज विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जिसका श्रेय स्‍व. केलकर द्वारा विकसित की गई विशिष्ट कार्य पद्धति को जाता है। उन्होंने कहा कि स्‍व. केलकर केवल उपदेश नहीं देते थे, बल्कि ‘जीवंत आदर्श’ थे, जो गरीब विद्यार्थियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे और स्वयं सहायता प्रदान करते थे। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि विद्यार्थी परिषद एक ऐसी कार्यशाला है जिसने समाज के हर क्षेत्र को नेतृत्व दिया है।
कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मिक, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्‍नोई, डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, भाजपा नगर अध्‍यक्ष रत्‍नेश सोनकर, भाजपा ग्रामीण अध्‍यक्ष राजकुमार पटेल, भाजपा प्रदेश कोषाध्‍यक्ष अखिलेश जैन सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी तथा एबीवीपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

प्रकाशनार्थ
शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह

Newsdesk

गेहूं उपार्जन हेतु आवश्यक प्रबंध और कार्यवाही समय पर सुनिश्चित करें-  संभागायुक्‍त

Newsdesk

बिना किसी बड़े चेहरे के इस मराठी फिल्म ने की थी 25 गुना ज्यादा कमाई, तोड़े दिए थे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading