30.5 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गेहूं उपार्जन नीति के विरोध में  होगा मध्य प्रदेश में जनआंदोलन   – शोभाराम भलाव


छपारा – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चमक विहीन गेहूं खरीदने से इनकार  शोभाराम भलावी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ मध्य प्रदेश करेंगे प्रदेशव्यापी किसान आंदोलन मध्य प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण बारिश की वजह से किसानों की गेहूं सरकार खरीदने से इनकार कर रही है चमक विहीन और लस्टर के नाम पर खरीदी गई गेहूं ट्रैकों से भरी खरीदी केदो पर वापस की जा रही है जिला प्रशासन ठोस कदम उठाए किसानों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और खरीदी केंदो पर किसान  10 – 15 दिनो से  गेहूं बेचने के लिए मजबूर  परेशान हो रहा है प्रदेश अध्यक्ष शोभाराम भलावी द्वारा बताया गया कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और किसानों में जान आक्रोश पैदा कर रही है समय पर किसानों की गेहूं तुलाई नहीं हुई तो राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले प्रदेश व्यापी चक्र जाम एवं सभी खरीदी केदो पर धरना प्रदर्शन होगा जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी आने वाली 3-4 तारीख को मध्य प्रदेश सरकार कि गलत नीति के विरोध में विधानसभा घेराव करने जा रहे हैं  किसी प्रकार की घटना होती है तो सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी।
महामंत्री धन सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि विगत 4 ,5  दिनों से ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया गया है
किंतु शासन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है आने वाले दिनों में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के वेनर  तले जन आक्रोश आंदोलन होगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

अन्य ख़बरें

सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु चलाया गया विशेष अभियान

Newsdesk

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

Newsdesk

धुआंधार में गूंजा स्वच्छता का संदेश, विशाल अभियान में जुटे समाजसेवी और श्रद्धालु

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading