30.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

साहित्यकार एवं इतिहासकारों की प्रमुख जन गोष्ठी में ‘संधिका’ का लोकार्पण सम्पन्न




जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर के तत्वावधान में श्री जानकीरमण महाविद्यालय में साहित्यकार एवं इतिहासकारों की प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें ‘संधिका’ पुस्तक के प्रथम भाग का विधिवत विमोचन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी रहे, जबकि मुख्य अतिथि शरदचंद पालन और विशिष्ट अतिथि विभाग संघ चालक कैलाश गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की पूजा-अर्चना एवं वंदे मातरम् के गायन से हुआ। अतिथि परिचय डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी ने दिया। इस अवसर पर डॉ. आनंद सिंह राणा द्वारा लिखित महाकौशल प्रांत में संघ के इतिहास पर आधारित ‘संधिका’ पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसका परिचय एवं समीक्षा दीपक द्विवेदी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना अल्केश चतुर्वेदी ने रखी।
मुख्य अतिथि शरदचंद पालन ने शताब्दी वर्ष के संदर्भ में राष्ट्र निर्माण में साहित्यकारों एवं इतिहासकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। मुख्य वक्ता सुरेश सोनी ने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज को संगठित कर राष्ट्र के सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्स्थापित करना है। उन्होंने स्वदेशी जीवन शैली, पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम में नूपुर देशकर ने एकल गीत प्रस्तुत किया। जिज्ञासा समाधान सत्र में साहित्यकारों और इतिहासकारों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए। कार्यक्रम में लगभग 250 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। संचालन डॉ. आनंद सिंह राणा ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी ने किया।

अन्य ख़बरें

सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु चलाया गया विशेष अभियान

Newsdesk

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

Newsdesk

धुआंधार में गूंजा स्वच्छता का संदेश, विशाल अभियान में जुटे समाजसेवी और श्रद्धालु

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading