31.4 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेल्थ एंड साइंस

जबलपुर: स्वस्थ होने पर 52 व्यक्ति डिस्चार्ज, 102 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर, 21 मार्च 2021 । कोरोना से स्वस्थ होने पर आज रविवार इक्कीस मार्च को 52 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1619 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 102 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से आज स्वस्थ हुये 52 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 820 हो गई है और रिकवरी रेट 95.17 प्रतिशत हो गया है ।

कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 102 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार 674 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट नहीं मिली है । कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252 ही है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 602 हो गये है । कोरोना की जांच हेतु आज 1505 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

सोर्स: जनसंपर्क जबलपुर

अन्य ख़बरें

श्रीलंका में डेंगू का कहर जारी, स्वास्थ्य महकमे ने कहा ‘मानसून में संक्रमण दर बढ़ सकती है

Newsdesk

इनफिनिट स्क्रॉल से ऑटो-प्ले तक, सोशल मीडिया बच्चों को स्क्रीन से चिपकाए रखता है, जानें माता-पिता क्या करें

Newsdesk

हरीश राणा के अंगदान पर सुप्रीम कोर्ट ने की परिवार की सराहना, करुणा का बड़ा उदाहरण बताया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading