28.8 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 14.11 करोड़ के विकास कार्यो का लोकर्पण एवं भूमिपूजन किया

पुलिस की मोबाईल फारेंसिक वेन का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 28 अप्रैल को बालाघाट जिले के गढ़ी क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्राम टोपला में 14 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत के 04 निर्माण  कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस की मोबाईल फारेंसिक वेन एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के 100 दिवसीय टीबी रोगमुक्त अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथ का शुभारंभ किया और उन्हें झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विशेष पुलिस दस्ते में चयनित युवाओं से भेंट कर उन्हें देश सेवा में आगे आने के लिए बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस दौरान सांसद श्रीमति भारती पारधी, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य  श्री भगत सिंह नेताम, जबलपुर संभाग के कमिश्नर श्री धनंजय सिंह, कलेक्टर श्री मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य  मिश्रा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

            मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्राम टोपला में सूपखार-पटवा-छतरपुर-पटवा-छतरपुर मार्ग पर हालोन नदी पर 04 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि से बनने वाले 65.48 मीटर लंबाई के पुल के लिए भूमिपूजन किया तथा पीएम जनमन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत किनारदा के ग्राम पोला के महाजनटोला में 60 लाख रुपये की लागत से बने बहुउद्देशीय भवन, 06 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से निर्मित 09.44 किलोमीटर लंबाई की बंधनखेरो-देवगांव-सरईपतेरा-अकलपुर-जैरासी सड़क एवं 01 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से निर्मित 02.58 किलोमीटर लंबाई की मालूमझोला-हथबन-बंधनखेरो सड़क का लोकार्पण किया। इन कार्यो से आदिवासी बहुल ग्रामों में विकास को नई गति मिलेगी।

            मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा 100 दिवसीय टीबी रोगमुक्त अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथ का शुभारंभ करने के साथ ही क्षय रोगियों को जल्द स्‍वस्‍थ होने के लिए फुड बास्केट का वितरण किया। पुलिस के मोबाईल फारेंसिक वेन का उन्होंने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। मोबाईल फारेंसिक वैन की सुविधा होने से पुलिस को किसी वारदात या घटना के अदृश्य प्रतीत होने वाले साक्ष्य एकत्र करने में सुविधा हो जायेगी और वह अपराधियों को पकड़ने व सजा दिलाने के लिए पुख्ता सबूत जुटा सकेगी। इस अवसर पर उन्होंने फारेंसिक वेन के उपकरणों का मुआयना भी किया।

अन्य ख़बरें

वारासिवनी की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह का तीस अप्र्रैल को होंगा आयोजन

Newsdesk

नगर की सभी कालोनी मे कालोनाइजर को पानी की टंकी के निर्माण के साथ पानी निकासी की करनी होगी व्यवस्था……प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

बालाघाटजिले में पहली बार प्रथमआल स्टाइल नेशनल कराटे चैंपियनशिप सुतोकान  स्पोर्ट्स कराते

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading