April 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

चार दिन के दौरे पर साउथ कोरिया पहुंचे ट्रंप जूनियर



सियोल, 28 अप्रैल । डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, इन दिनों साउथ कोरिया के दौरे पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप जूनियर चार दिन के दौरे पर हैं। कहा जा रहा है कि उनका दौरा बिजनेस के मकसद से है।



योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया क‍ि पिछले साल राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद यह ट्रंप जूनियर का साउथ कोरिया का दूसरा दौरा है।

उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया भर में अनिश्चितता बढ़ी हुई है। खासकर मिडिल ईस्ट संकट की वजह से। साथ ही साउथ कोरिया और अमेरिका के बीच भी कई मुद्दे लंबित हैं, जैसे साउथ कोरिया का अमेरिका में 350 बिलियन डॉलर निवेश का वादा और नॉर्थ कोरिया से जुड़ी खुफिया जानकारी साझा करने पर अमेरिका की पाबंदियां।

इससे पहले ट्रंप जूनियर अप्रैल पिछले साल साउथ कोरिया आए थे, जहां उन्होंने शिंसेगा ग्रुप के चेयरमैन चुंग योंग-जिन के निमंत्रण पर दो दिन का दौरा किया था।

उस दौरान उन्होंने कई बड़े कोरियाई बिजनेस लीडर्स के साथ बैठक की थी, जिनमें हानवा ग्रुप के वाइस चेयरमैन किम डोंग-क्वान भी शामिल थे। इन बैठकों में शिपबिल्डिंग, डिफेंस और एनर्जी सेक्टर में साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई थी।

सूत्रों के अनुसार, साउथ कोरिया के बिजनेस सर्कल ने चुंग से ट्रंप जूनियर की यह यात्रा करवाने को कहा था, ताकि ट्रंप प्रशासन से संपर्क बनाने में मदद मिल सके।

खबर है कि सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल, एनर्जी, स्टील और डिफेंस सेक्टर के कई बिजनेस लीडर्स उनसे वन-ऑन-वन मीटिंग करना चाहते हैं। चुंग और ट्रंप जूनियर के बीच अच्छे और करीबी रिश्ते माने जाते हैं।

रिटेल इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे के दौरान ट्रंप जूनियर बुधवार को एक कॉन्सर्ट में भी शामिल होंगे, जो चुंग की पत्नी और फ्लूट वादक हान जी-ही के डेब्यू एल्बम की रिलीज के मौके पर आयोजित हो रहा है।

बताया जाता है कि चुंग के ट्रंप जूनियर से अच्छे संबंध हैं और उन्हें अमेरिका में ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में भी आमंत्रित किया गया था। चुंग और उनकी पत्नी ने पिछले साल ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा लिया था।

अन्य ख़बरें

नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए 287 उम्मीदवार, 9 अक्टूबर को होगा ऐलान

Newsdesk

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

Newsdesk

भाजपा प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने ईरानी सिख दंपतियों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय से की अपील

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading